• Wed. Sep 30th, 2026

Gamhariya : दुर्गा पूजा से पहले शराब की अड्डेबाजी पर प्रशासन सख्त, उत्पाद विभाग व पुलिस का संयुक्त अभियान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 29, 2026
crescent ad
गम्हरिया । आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शराब की अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर मंगलवार संध्या उत्पाद विभाग एवं गम्हरिया थाना की संयुक्त टीम ने छोटा गम्हरिया और ऊषा मार्टिन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे संचालित होटल, ढाबा एवं खाद्य स्टॉल संचालकों को प्रतिष्ठानों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने तथा शराब सेवन एवं अड्डेबाजी पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सार्वजनिक स्थलों और मैदानों में शराब का सेवन कर रहे लोगों को वहां से हटाया गया। टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के केडिया लाल बिल्डिंग और बिको मोड़ इलाके में भी गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों, होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों के आसपास शराब की अड्डेबाजी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर नियमित निगरानी और अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन ने आम लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को देने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *