• Mon. Sep 28th, 2026

दुर्घटना में अपनों तक पहुंचेगी तत्काल सूचना,मदद साथी’ ने लॉन्च किया इमरजेंसी क्यू आर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 28, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों में घायल व्यक्ति की पहचान तथा उसके परिजनों तक समय पर सूचना पहुंचाने की समस्या के समाधान के लिए फ्रेंड्स एलाइड सर्विसेज की पहल ‘मदद साथी’ ने इमरजेंसी क्यू आर सेवा की शुरुआत की है।
इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी कार्यप्रणाली का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।
‘
मदद साथी’ के निदेशक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई बार घायल व्यक्ति के परिजनों से संपर्क करने में काफी समय लग जाता है, जिससे राहत और उपचार में देरी होती है।
ऐसी स्थिति में वाहन या व्यक्ति के साथ जुड़े इमरजेंसी QR को स्कैन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि QR स्कैन करते ही संबंधित व्यक्ति का नाम, फोटो, पता, परिवार के संपर्क नंबर तथा जरूरत पड़ने पर मेडिकल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।
इससे मौके पर मौजूद लोग तत्काल परिजनों को सूचना देकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद कर सकेंगे। नितेश कुमार सिंह ने कहा कि एक छोटा-सा QR कोड किसी परिवार के लिए संकट की घड़ी में बड़ी राहत साबित हो सकता है। यह सुविधा बाइक, स्कूटी, कार जैसे वाहनों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और डिलीवरी कर्मियों के लिए भी उपयोगी होगी।
प्रेस वार्ता के दौरान इमरजेंसी QR के पंजीकरण, उपयोग, सुरक्षा मानकों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से आपात स्थिति में सही व्यक्ति तक सही समय पर सूचना पहुंचाकर लोगों की सहायता सुनिश्चित करना है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *