
आदित्यपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आरआईटी मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बूथ संख्या 152, 172, 165, 188 एवं 178, 201 के बूथ अध्यक्षों रणधीर गुप्ता, धनंजय कुमार एवं राजेश चौधरी के नेतृत्व में एनआईटी को-ऑपरेटिव सोसायटी परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 138वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना.
मन की बात के आज के संस्करण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण हेतु युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. साथ हीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया.
प्रधानमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व अशोक सिंघल की 100वीं जयंती का उल्लेख करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण भी किया. इस अवसर पर जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष भोगेंद्र नाथ झा, पूर्व जिला मंत्री मनोज कुमार तिवारी, स्वप्निल सिंह, निरंजन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, अजय मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, प्रकाश रंजन, एबीवीपी के दीपक राय, दीपक ठाकुर एवं अभिषेक ओझा आदि उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
