
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। गत दिनों तेतुलमारी सड़क हादसे में हुए घायल दैनिक समाचार पत्र स्वदेश टुडे के धनबाद ब्यूरो चीफ विजय रवानी का हालचाल जानने झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन मोदक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान सेल के पूर्व अध्यक्ष शिव प्रसाद महतोअपने समर्थकों के साथ उनके गोधर रवानी बस्ती स्थित आवास पहुंचे ।

झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन मोदक और शिवप्रसाद महतो उन्हें काफी हौसला दिया। उन्होंने कहा कि यही सब समय आपनो के पहचान का प्रतीक है।

ऐसे समय में जो लोग प्रत्क्षय रूप से दर्शन देते है वही अपना है। उन्होंने श्री रवानी की जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी , जुल्म आज तक के खबर के झारखंड ब्यूरो विजय शर्मा , अंतर कथा के पत्रकार अरुण कुमार सैनी, न्यूज़ 16 के पत्रकार आनंद कुमार , उत्कल मेल पत्रकार पवन कुमार, मनोज कुमार रवानी , राजेश चंद्रवंशी, नरेश महतो , देवेंद्र राणा , दिल्ली के पत्रकार उत्तम कुमार इसके अलावा गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
