
सरायकेला : झारखंड की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार प्रत्याशी रहे हेरेलाल महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपना त्यागपत्र पत्रांक 12/2026, दिनांक 26-09-2026 को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नाम भेजा है। त्यागपत्र चांडिल स्थित उनके कार्यालय से जारी किया गया है।

*त्यागपत्र में क्या लिखा?*

आजसू पार्टी के साथ मेरा जुड़ाव मेरे लिए सदैव सम्मान और गौरव का विषय रहा है। पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताते हुए वर्ष 2019 एवं 2024 के विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ से चुनाव लड़ने का अवसर दिया। साथ ही विभिन्न विधानसभा उपचुनावों में प्रभारी एवं सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व भी दिया। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार।”
उन्होंने आगे लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे प्राथमिक सदस्यता और पद से त्यागपत्र दे रहे हैं, लेकिन उनके हृदय में आजसू पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान सदैव बना रहेगा। पार्टी से मिले अनुभव, सम्मान और मार्गदर्शन को वे भविष्य में भी जनहित और राज्यहित में उपयोग करने का प्रयास करेंगे।
*ईचागढ़ में सियासी हलचल तेज*
हेरेलाल महतो ईचागढ़ क्षेत्र के कद्दावर कुड़मी नेता माने जाते हैं। 2019 और 2024 दोनों चुनाव में वे आजसू के टिकट पर ईचागढ़ से लड़े थे। अचानक उनके इस्तीफे से ईचागढ़ की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
