
जमशेदपुर । जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में नव मनोनीत कोर कमेटी के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए पोस्टर का विमोचन किया गया । बैठक की अध्यक्षता हरविंदर सिंह मंटू तथा संचालन महासचिव नसीम अंसारी के द्वारा किया गया ।

बैठक में सभी बाजार के प्रतिनिधि एवं बाजार कोर कमिटी के सदस्य मौजूद थे, जिसमे एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच दुकान का किराया वृद्धि से संबंधित वर्तमान स्थिति को विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं यह निर्णय लिया गया कि सभी बाजारों में कोर कमेटी के सदस्य एवं बाजार प्रतिनिधी दुकानदारों के बीच जाकर पम्पलेट का वितरण करेंगे और बाजार को संगठित रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

वहीं दुकानदारों ने एक स्वर मे प्रसाशन को चेतावनी देते हुए कहा की यदि एक महीने के भीतर किराया वृद्धि की समस्या का समाधान व्यापारियों के हित में नहीं होती है तो सभी व्यापारि सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसका सारा जिम्मेदारी प्रशासन का होगा।
बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व भी प्रसाशन ने किराया मे वृद्धि की थी जिसे दुकानदारों का विरोध को देखते हए तत्कालीन उपायक्त के निर्देश पर स्थगित कर दी गयी थी जिसके आंदोलन को जारी रखते हुए बैठक में गहन विचार मंथन किया गया। इस बैठक में काफी संख्या में व्यवसाई गण उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
