
बेरमो/बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी रोहित कुमार का मंगलवार को सनातन रक्षा संघ की ओर से स्वागत किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी रोहित कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

थाना प्रभारी रोहित कुमार ने स्वागत के लिए संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि थाना पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर सनातन रक्षा संघ के राजदेव सिंह, बिनोद साव, वकील महतो, सुमन बरनवाल समेत संघ के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
