• Tue. Sep 22nd, 2026

सरायकेला : कुकड़ू से नीमडीह तक रात में तिरपाल ढक कर गुजरे दो हाइवा, बालू या गिट्टी? ग्रामीणों ने की जांच की मांग, थाना प्रभारी ने नहीं दिया जवाब

admin's avatar

Byadmin

Sep 22, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड में रात के समय खनिज परिवहन को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार रात करीब 9:30 बजे कुकड़ू से सिरूम चौक होते हुए नीमडीह की ओर तिरपाल से ढके दो ओवरलोड हाइवा गुजरने की सूचना मिली।

 

ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में तिरपाल ढक कर ले जाए जा रहे हाइवा में बालू था या गिट्टी, यह जांच का विषय है। रात में इस तरह वाहनों की आवाजाही से कई सवाल उठ रहे हैं – खनिज कहां से लोड हुआ, किस घाट या क्रशर से उठाव हुआ, ई-चालान वैध था या नहीं और वाहन कहां जा रहा था।

 

ग्रामीणों ने तिरुलडीह और नीमडीह थाना प्रभारी, कुकड़ू और नीमडीह अंचल अधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी से स्रोत से लेकर गंतव्य तक जांच की मांग की है। मांग है कि लोडिंग स्थल, परिवहन मार्ग, ई-चालान, दर्ज मात्रा और ओवरलोड की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि तिरुलडीह नदी क्षेत्र से रात में बालू और गिट्टी का अवैध परिवहन कर पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर भेजा जाता है, चालान से अधिक मात्रा लोड कर तिरपाल ढक कर गाड़ियां निकाली जाती हैं।

 

इस मामले में जब तिरुलडीह थाना प्रभारी से फोन पर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द जांच कर स्थिति स्पष्ट नहीं की तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *