• Tue. Sep 22nd, 2026

पेटो में जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी निजात: मुखिया कौशिल्या देवी की पहल पर रोड निर्माण का सर्वे कार्य शुरु

admin's avatar

Byadmin

Sep 22, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

 

केरेडारी प्रखण्ड के ग्राम भदईखाप के ग्रामीणों को लंबे समय से जर्जर मार्ग पीसीसी सड़क होने सेआवागमन की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था, लेकिन अब इस स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पेटो पंचायत की मुखिया कौशिल्या देवी के अथक परिश्रम और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप सड़क निर्माण हेतु सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मुखिया कौशिल्या देवी ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उनके लगातार पत्राचार और प्रशासनिक स्तर पर पैरवी के बाद आखिरकार सड़क निर्माण की दिशा में विभागीय टीम द्वारा सर्वे प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

सर्वे कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुखिया कौशिल्या देवी ने कहा, “पंचायत का सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है इसका जल्द ही गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा।”

भदईखाप के ग्रामीणों ने मुखिया कौशिल्या देवी का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *