• Mon. Sep 21st, 2026

Adityapur : 26 के राजभवन मार्च को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसजन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 21, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 26 सितंबर को राजभवन, राँची के समक्ष आहूत धरना-प्रदर्शन एवं राजभवन मार्च को सफल बनाने में कांग्रेसजन जुट गए हैं.
और इसके लिए तैयारियाँ शुरु कर दी गई है. कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रिजवान खान तथा प्रदेश इंटक के सचिव सह कोल्हान प्रभारी राणा सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि उनके नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता राजभवन मार्च में शामिल होंगे.
इस हेतु सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों का दौरा कर पार्टी की जिला, प्रखंड एवं नगर कमिटियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक की जा रही है.
उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के खजाने में हुई कथित करोड़ों रुपये की चोरी तथा खनिज संपदा एक्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता की आवाज बुलंद करेगी. उन्होंने केन्द्र सरकार के उपर मामले की लीपापोती करने का आरोप भी लगाया तथा कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर इसे स्वीकार नहीं करेगी.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *