• Mon. Sep 21st, 2026

बांधडीह में मां मनसा पूजा के अवसर पर मां मनसा मंगल कार्यक्रम का उद्धाटन

admin's avatar

Byadmin

Sep 21, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : आज गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत श्री श्री सार्वजनिक मनसा पूजा कमिटी बांधडीह द्वारा आयोजित मां मनसा पूजा में मनसा मंगल कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन हमारे क्षेत्र की आदरणीय समाजसेवी श्री बुद्धेश्वर महतो जी के द्वारा पिता काटकर किया गया। हम सभी ग्रामवासी समाजसेवी के तौर पर उनका हृदय से सम्मान करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं।

मां विषहरी क्लब बूटाहातु के द्वारा मनसा मंगल कार्यक्रम किए,देखने के लिए आसपास दूर दराज से हजारों की संख्या में दर्शकगण पहुंचे थे।

लव किशोर महतो ने कहा कि शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती मानसरोवर झील में जल कीड़ा कर रहे थे। तब दोनों के तेज इकट्ठा होकर कमल के पत्ते पर जमा हो गया, तब उनके संरक्षण के लिए वहां मौजूद सर्पिणियों ने इस तेज को अपनी कुंडली में लपेट लिया था।

महादेव और जगदंबा के तेज से जिस कन्या का जन्म हुआ वह मनसा देवी का रूप है। विश्व में प्रमुख अष्ट नागों की कोई बहन नहीं तब भगवान शंकर ने अपनी भक्त बसुकी बात मानते हुए उन्हें नागलोक का साम्राज्य प्रदान कर दिया। इसलिए मनसा देवी संपूर्ण नाग जाति की बहन और पुत्री मानी जाती है। मां मनसा देवी तीन लोकों को स्वर्ग लोक, नागलोक और पृथ्वी लोक में पूजी जाती है।मनसा पूजा करने में गांव में शांति और समृद्धि बना रहता है।

मां मनसा मंगल को सफल आयोजन में कमिटी के अध्यक्ष – जादु पति महतो , सचिव – नरेश महतो , सदस्य हिम्मत लाल महतो , अर्जुन महतो , धंधो महतो, शुशील महतो ,जयचाॅंद महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *