
आदित्यपुर। ईमली चौक, आदित्यपुर स्थित आदिवासी कल्याण समिति भवन में कोल गुरु लाको बोदरा की 107वीं जयंती मनाई गई.
मौके पर आहूत कार्यक्रम में कोल गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया. वहीं, शाम 5 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आहूत किए गए. इस दौरान समाज की महिलाओं और बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई.

कार्यक्रम में नीलू सरदार और वंशीधर जामुदा अतिथि के रुप में उपस्थित थे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कोल गुरु लाको बोदरा के योगदान और उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में शिक्षा, भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेन्द्र सुंडी ने तथा संचालन कानेश्वर बोदरा ने किया. इस अवसर पर डिम्पल लामाय, सीता कर्मा, अर्जुन हाइबुरु, बुधराम मुदईया, मधु गगराई, मधु बिरूली, अमर ज्योति लेयांगी, बबलू लमाय, नरेश कर्मा, ज्ञानी राम सोय, डोको चाकी, दामु चाकी, संजीव हेम्ब्रम, पासिंग गगराई सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
