• Sun. Sep 20th, 2026

रांची : शिक्षक हितों को लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने बनाई रणनीति, 8 बिंदुओं पर लिए गए अहम फैसले ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 20, 2026
crescent ad

 

रांची : शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर, रांची में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान के लिए रणनीति तय की गई।

 

*बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय -*

 

*1. TET की समस्या :* कार्यरत शिक्षकों को TET से संबंधित आ रही परेशानियों के समाधान के लिए उचित स्तर पर पहल की जाएगी।

 

*2. प्रोन्नति और MACP :* शिक्षकों को विभिन्न ग्रेड में प्रोन्नति और MACP का लाभ दिलाने के लिए संगठन प्रभावी पहल करेगा।

 

*3. SIR कार्य से मुक्ति की मांग :* शिक्षकों को SIR सहित गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संघ ने शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने की मांग की। साथ ही चुनाव ड्यूटी की तरह सुरक्षा प्रावधान और कार्य के दौरान अप्रिय घटना या मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई गई।

 

*4. शनिवार को हाफ डे स्कूल :* प्रत्येक शनिवार विद्यालय संचालन पूर्व की तरह हाफ डे करने की मांग पर पहल होगी।

 

*5. अगस्त माह के वेतन का भुगतान :* डिजिटल सिग्नेचर वेरिफिकेशन न होने से कई जिलों में शिक्षकों का अगस्त माह का वेतन लंबित है। इसके शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों से वार्ता होगी।

 

*6. उत्क्रमित वेतनमान :* शिक्षकों के लिए उत्क्रमित वेतनमान लागू करने की मांग विभाग के समक्ष मजबूती से रखी जाएगी।

 

*7. संगठन का पुनर्गठन :* संगठन को मजबूत करने के लिए 25 दिसंबर 2026 तक सभी जिलों में पुनर्गठन पूरा करने का निर्णय लिया गया।

 

*8. अगली बैठक :* संघ की अगली राज्य स्तरीय बैठक 29 नवंबर 2026 को होगी।

 

*शोक प्रस्ताव :* बैठक के अंत में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बृजनंदन शर्मा और झारखंड के मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

 

बैठक में ये रहे मौजूद : प्रदेश उपाध्यक्ष मैनेजर प्रसाद सिंह, अमित कुमार महतो, कमलेश्वर पांडेय, उप महासचिव ईश्वर हेंब्रम, सचिव हरिद्वार महतो, प्रवक्ता उमा चरण साहू के अलावा पलामू से जितेंद्र कुमार दुबे, प्रशांत कुमार, नंदकिशोर तिवारी, रांची से अर्जुन सिंह मुंडा, पाकुड़ से सुदामा घोष, कोडरमा से प्रदुम्न त्रिपाठी, कांचन लता बरनवाल, गढ़वा से अरविंद द्विवेदी, पश्चिमी सिंहभूम से धीरेंद्र नाथ सोय, शिव कुमार सुमरोई, पूर्वी सिंहभूम से अरुण कुमार सिंह और सरायकेला-खरसावां से मानिक हांसदा, धरम सिंह उरांव, आनंद मांझी, भानु प्रताप मांझी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *