• Thu. Sep 17th, 2026

कांड्रा रतनपुर फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए गणेश महाली, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 17, 2026
crescent ad
गम्हरिया। प्रखंड अंतर्गत कांड्रा रतनपुर में आजाद क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झामुमो के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं केंद्रीय सदस्य गणेश महाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
अपने संबोधन में गणेश महाली ने कहा कि झारखंड की वास्तविक ताकत गांवों और युवाओं में निहित है। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेल, रोजगार और विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।
युवा आगे बढ़ेंगे तो गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो झारखंड भी सशक्त बनेगा। उन्होंने आजाद क्लब के सदस्यों और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मौके पर ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड के सुभाष चंद्र, निदेशक सूरज सिंह, पूर्व मुखिया हनी सिंह मुंडा, एचआर हेड एन.के. मिश्रा, यूनियन अध्यक्ष तपन मंडल, समाजसेवी संतोष हेम्ब्रम, समिति अध्यक्ष राजा टुडू, भीम टुडू, सालो राम टुडू, भादो टुडू, फागुराम टुडू समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *