

आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी, भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में आशीर्वाद दीपोत्सव मनाया गया। आशीर्वाद दीपोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर 2047 विकसित भारत के लिए संकल्प लिया। दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा कि यह एक रचनात्मक संकल्प भरा विस्वास है,जहां हम 2047 में विकसित भारत कि कल्पना कर रहे हैं। आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित एक वैचारिक मजबूती के लिए अभियान की तरह है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने तालियों के साथ स्वागत अभिनन्दन किया। विद्यालय में कोई भी आयोजन कलात्मक और सारगर्भित तरीकों से किया जाता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिकाओं ने बारी बारी से क्रमशः रविनंदनी, मनोविज्ञान शिक्षिका रिंकल कुमारी, अंशिका कुमारी, गृहविज्ञान शिक्षिका पींकी कुमारी, शिक्षिका रेणु कुमारी, दीप प्रज्ज्वलित किया और अपनी बातें रखीं। वहीं कला शिक्षक रौशन राय , गणित शिक्षक सुकेश कुमार , संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, ने दीप प्रज्ज्वलित कर आशीर्वाद दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। यह एक संकल्पित कार्यक्रम है जहां हम 2047 विकसित भारत कि परिकल्पना अपने मन मस्तिष्क में हम कर रहे हैं। विद्यालय परिवार की इस प्रयास का सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक अजय राय ने इस सफल आयोजन को विद्यालय हित में बताया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कला शिक्षक रौशन राय ने कहा कि दीप प्रज्ज्वलित हमारे संस्कृति का हिस्सा है।हम हर जीत का उत्सव दीप प्रज्ज्वलित कर मनाते हैं। उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं मंगलकामनाएं बधाईयां।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
