• Tue. Sep 15th, 2026

केंदुआडीह थाना में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ:-केन्दुआडीह थाना परिसर में मंगलवार को पूर्व थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय का बिदाई और नये पदस्थापित थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार का अभिनंदन व स्वागत समारोह का आयोजन शांति समिति, पुलिस जनसहयोग समिति, क्षेत्र के गणमान्य जनों और केन्दुआडीह थाना परिवार के द्वारा किया गया।सभी ने पूर्व थाना प्रभारी को अंगवस्त्र , पुष्प गुच्छ और कलम देकर बिदाई दी वहीं नए थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार ज्ञान देव पांडेय और अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल भुवानिया ने किया।श्री पांडेय ने कहा कि विगत 20 महीना मे सभी के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सुझाव से अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी का भरपूर सहयोग मिला। वही लोगों ने कहा कि श्री पांडेय मृदु भाषी, और न्याय प्रिय थे। उनकी कार्यशैली हम सभी पर अमीत छाप छोड दिया है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। वही नये पदस्थापित थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम रखने का भरपूर प्रयास करेगें। अपराध मुक्त क्षेत्र मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी ।

मौके पर एस आई जोगिन्दर कुमार,राकेश कुमार,रविन्द्र सिंह,ए एस आई जनकदेव सिंह,राजू मुंडा, रामगोपाल भुवानिया, मनुव्वर आलम,गोविंदा राउत, हरि प्रसाद पपू नीतु सिंह, मनोज राय, राहुल गुप्ता,राजा चौरसिया,

गीता सिंह, ममता देवी,चंदन खटीक,भगवान दास शर्मा, नंदलाल महतो, दिनानाथ ठाकुर, महादेव हासंदा, श्रीराम चौरसिया,संजय जैसवाल,मो सरफूद्दीन, गुलाम हसनैन ,दिनानाथ गुप्ता,रामचन्द्र चौहान,मुन्ना सिंह,गणेश । मिश्रा, आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *