
सरायकेला : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के ईचागढ़ विधानसभा प्रत्याशी तरुण महतो ने नीमडीह अंचल अधिकारी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर न्यू बायपास-18 स्थित बबलू होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने उपायुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग की।
तरुण महतो ने बताया कि 25 अगस्त 2026 को ग्राम तिल्ला निवासी सेविका अंजनी दास का SIR से संबंधित आवेदन नीमडीह अंचल कार्यालय में फाड़ दिया गया और अभद्र व्यवहार किया गया। इस संबंध में 1 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई थी।
इसी तरह 12 सितंबर 2026 को कुकड़ू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में भी SIR आवेदन आम जनता के सामने फाड़े जाने का आरोप है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
JLKM ने मांग की है कि दोनों मामलों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो, वीडियो साक्ष्यों की जांच की जाए और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई हो। साथ ही SIR आवेदनों को नियमानुसार लेने और जनता से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए जाएं।
तरुण महतो ने चेतावनी दी कि यदि 22 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अक्टूबर गांधी जयंती के बाद चांडिल अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना और 10 अक्टूबर से आमरण अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर मो० जाबांज अंसारी , मो ० आलम अंसारी ,गौतम महतो ,अशोक कुमार महतो, नाडु महतो , मो० इमरान, मो० इसूव अंसारी,संजय महतो, सिम्नत महतो भोलानाथ महतो आदि लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
