• Tue. Sep 15th, 2026

Adityapur : स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू की 57वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 15, 2026
crescent ad
Adityapur:  आदित्यपुर-2 स्थित कुलुपटांगा रोड नंबर-19 में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी कांग्रेस नेता स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू मुखी की 57वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके नाम से लगाए गए “शान वृक्ष” पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं समाजसेवियों ने स्व. मुखी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया।
वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, समाजसेवी राजू सरदार, प्रभाकर प्रधान, विमल कुमार, शैलेश सिंह, प्रिंस कुमार, मृत्युंजय सरदार, पिंकू सरदार, प्रकाश सरदार, अभिषेक शर्मा, कंवर सरदार, छुटू कैबर्टो सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *