• Tue. Sep 15th, 2026

Saraikela : पलंग पर सो रही 7 वर्षीय बच्ची को करैत जहरीला सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 15, 2026
crescent ad
सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के ट्रेडिंगटीपा गांव में रविवार रात पलंग पर सो रही करीब 7 वर्षीय बच्ची की करैत सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गणेश महतो की पुत्री पूर्वी महतो के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार बच्ची रात में मच्छरदानी लगाकर पलंग पर सो रही थी। इसी दौरान करैत सांप पलंग पर चढ़ गया और बच्ची को डंस लिया। रात में सांप के काटने की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। सोमवार सुबह करीब 5 बजे बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम रूम भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
करैत सांप को कई बार ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि इसके डंसने का पता तुरंत नहीं चल पाता। ऐसे में सर्पदंश के लक्षण नजर आने पर इलाज में देरी करना गंभीर हो सकता है।
चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम, उमस और सूखे स्थानों के कारण सांप घरों के आसपास पहुंच सकते हैं। लोगों को रात में अंधेरे में बाहर निकलने से बचना चाहिए तथा टॉर्च या लालटेन का इस्तेमाल करना चाहिए।
घर के आसपास झाड़ियां और कूड़ा-कचरा जमा नहीं होने देना चाहिए। सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *