
Chakradharpur : चक्रधरपुर में नाबालिग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट के समीप कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग युवती के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और युवती को संरक्षण में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक शादीशुदा युवक उसे भरोसे में लेकर अपने साथ लाया था। इसके बाद वह पिछले कुछ दिनों से उसे अलग-अलग स्थानों पर लेकर घूमता रहा। युवती का आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवक और उसके कुछ साथियों ने अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग ने पुलिस को पिक्लू प्रधान का नाम बताया है, जो जोड़ो गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
