
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बुरुडूंगरी लेंगडीह गांव में 72 वर्षीय वृद्धा बावली सेन से दिनदहाड़े सोने की चेन छिनतई का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देकर न्यू बायपास 18 हाइवे की ओर भाग निकले।
पीड़िता बावली सेन के अनुसार सुबह करीब 10:43 बजे दो युवक बाइक से लेंगडीह गांव के नंद के घर की ओर से घूमते हुए आए। मौसी कहकर बात करने लगे। घर के सामने तालाब के पास पहुंचते ही गले से सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी में आधी चेन टूटकर वृद्धा के पास रह गई।ओर चोर चोर चिलाने लगा ।जिसे बाइक लेकर दोनों भगा निकले ।
बावली सेन ने बताया कि 12 ग्राम की चेन उन्होंने वर्ष 2021 में 66 हजार रुपये में खरीदी थी। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।
सूचना पर थाना प्रभारी SI रतन लाल मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता से पूछताछ कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद गांव की महिलाएं डरी-सहमी हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
