• Mon. Sep 14th, 2026

गणेश पूजा में शामिल हुए प्रो. कालीपद सोरेन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 14, 2026
crescent ad
गम्हरिया। जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर स्थित शीतला मंदिर परिसर में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमिटी एवं स्टार बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा समारोह में शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रो. कालीपद सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर प्रो. सोरेन ने कहा कि भगवान गणेश सभी विघ्नों का नाश करने वाले देवता हैं। उन्होंने क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने तथा सभी लोगों के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की प्रार्थना की।
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में पूजा समिति की ओर से प्रो. कालीपद सोरेन को पुष्पगुच्छ, गमछा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश गोप, बीटी दास, गोबिंद प्रधान, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, लाल बाबू, दिलीप गोराई, महेश आचार्य, सुजीत नायक, परक्षित दास समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *