
आदित्यपुर। भाजपा द्वारा नोवांता में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा आधारित नेतृत्व और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीति परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार से निकलकर विकास एवं परिणाम आधारित राजनीति की ओर बढ़ी है।डॉ. गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
गरीबों को आवास, शौचालय, पेयजल, मुफ्त राशन और उज्ज्वला योजना का लाभ देकर सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक पर रोक को ऐतिहासिक निर्णय बताया।उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।
अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, मेयर संजय सरदार, राकेश मिश्रा,ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, गुरजीत सिंह, सरोज कुमार आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
