
आदित्यपुर। बिहार के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता आनंद मोहन सोमवार को आदित्यपुर के एम-टाइप स्थित पूर्व ईचागढ़ विधायक अरविंद सिंह के आवास पहुंचे।
यहां आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में आनंद मोहन ने बिहार की राजनीति, लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका और नए जनप्रतिनिधियों के मूल्यांकन को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को उसके कार्यों के आधार पर परखने से पहले कम से कम छह माह से एक वर्ष का समय दिया जाना चाहिए। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलना चाहिए।
लोकतंत्र में आलोचना और मतभेद को उन्होंने व्यवस्था की मजबूती का आधार बताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने सुशासन और विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि उनका जमशेदपुर दौरा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों को मजबूत करने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए है। इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी, मनोज आनंद, मनोज सिंह, जगदीश नारायण चौबे, संजय सिंह हितैषी, डॉ. मृत्युंजय सिंह, लाल बाबू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
