• Sat. Sep 12th, 2026

Adityapur : उत्कल किआ में किआ सोरेंटो की हुई भव्य लाँचिंग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 12, 2026
crescent ad
 आदित्यपुर कांडा रोड केंदु गज के समीप उत्कल किआ के शोरुम में शनिवार को किआ सोरेंटो की भव्य लाँचिंग की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कोल्हान रेंज के आरक्षी उप महा निरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने किआ सोरेंटो को अधिकारिक रुप से लांच किया.
लाँच के दौरान किआ सोरेंटो को ग्राहकों की जर्बदस्त प्रतिक्रिया मिली तथा लाँच के साथ हीं 6 बुकिंग कन्फर्म हो चुकी है तथा 10 अन्य ग्राहक पाइप लाईन में हैं. वाहन की उपलब्धता और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले सप्ताह से डिलीवरी शुरु करने की तैयारी है. किआ सोरेंटो को प्रीमियम लुक के साथ आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है, जिसमें कई फीचर्स दिए गए हैं.
किआ सोरेंटो में हाईव्रिड और डीजल पावरट्रेन के साथ एडब्लूडी का विकल्प भी उपलब्ध है. किआ सोरेंटो की एक्स शोरुम कीमत 27.99 लाख रुपए से लेकर 40.39 लाख रुपए तक है.
उल्लेखनीय है कि उत्कल किआ जमशेदपुर और पूरे कोल्हान क्षेत्र के ग्राहकों के लिए प्रीमियम, तकनीकी आधारित मोबिलिटी और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *