
सरायकेला – एनआर +2 सीएम एक्सीलेंस स्कूल में शनिवार को कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 165 छात्र-छात्राओं के लिए ओरल स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों की दांतों की जांच कर उन्हें स्वस्थ मुख एवं दांतों की देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
शिविर में छात्रों को सही तरीके से ब्रश करने, मुंह एवं दांतों की नियमित साफ-सफाई रखने तथा मौखिक स्वच्छता बनाए रखने की तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही दांत एवं मुंह से संबंधित विभिन्न बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के प्रति भी जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की दंत अथवा मौखिक समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला दंत चिकित्सक डॉ. कामिनी लता, जिला दंत स्वास्थ्य विज्ञानी राजू कुमार पासवान, परामर्शदाता अशोक यादव एवं काउंसलर राधिका कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहभागिता कर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

शिविर के दौरान NTCP से संबंधित हैंडबिल का वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले स्वास्थ्य एवं मौखिक रोगों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के चल रहे आत्महत्या रोकथाम माह के संबंध में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में “स्वस्थ मुंह, स्वस्थ दांत और स्वस्थ जीवन” के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
