• Sat. Sep 12th, 2026

Saraikela : बाइक की टक्कर के बाद छोटा हाथी की चपेट में आया 15 वर्षीय अमन, मौके पर मौत*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 12, 2026
crescent ad
Saraikela : सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर हीरो शोरूम के सामने शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय अमन की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित राजबांध बस्ती के लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार अमन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान टाटा की ओर से आ रही बाइक संख्या जेएच 22सी 7857 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अमन सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान सरायकेला की ओर से टाटा जा रहा पैसेंजर छोटा हाथी वाहन संख्या जेएच 05सीजी 6316 उसकी चपेट में आ गया।
हादसे में अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि अमन अपने चाचा परवेज के यहां रहता था। घटना के बाद एक बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाकी फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही राजबांध बस्ती के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि जब तक कोई उच्च पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर उनकी बात नहीं सुनता, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। सड़क जाम होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *