• Wed. Sep 9th, 2026

आदित्यपुर में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई,अवैध बालू लदा बोलेरो पिकअप जब्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 9, 2026
crescent ad

आदित्यपुर। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग की टीम के द्वारा बुधवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई. कार्रवाई के क्रम में खनन विभाग की टीम ने एमटीसी, गम्हरिया के समीप अवैध रूप से बालू लदे एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया गया.

जब्त किए गए वाहन को अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई हेतु आदित्यपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा जिला अंतर्गत अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *