
सरायकेला : कुकड़ू के पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की आकस्मिक मौत, गांव में शोक की लहर।
सरायकेला: प्रखंड कुकड़ू अंतर्गत पांडरा गांव में आज दोपहर लगभग 2 बजे बारिश के दौरान हुए वज्रपात से दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

*मृतकों की पहचान -*

1. सोना मनी महतो, उम्र लगभग 46 वर्ष, पति – आशीर्वाद महतो
2. मुक्ता महतो, उम्र लगभग 27 वर्ष, पति – पुईतु महतो
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं बारिश के दौरान खेत के आसपास थीं, तभी अचानक बिजली कड़कने के साथ वज्रपात हुआ और दोनों इसकी चपेट में आ गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो ने संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि बारिश और वज्रपात के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास न रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
