
जमशेदपुर । हिंद आईटीआई में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान,उत्साह और कृतज्ञता से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस समारोह को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में हिंद आईटीआई के निदेशक डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने सभी शिक्षकों को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मुख़्तार आलम खान, जो अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं, की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख़्तार आलम खान ने कहा, “शिक्षक सिर्फ शिक्षा नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा और अच्छे संस्कार भी देते हैं। विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हाजी आफताब, एस. बख्शी, पी.के. पॉल, टी.एन. रॉय, शाहिद, अयूब और सतेंद्र सहित हिंद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं प्रबंधन टीम से खदीजा, सायमा, अर्शी और इसराफिर भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विशेष प्रस्तुतियां दीं और अपने नजरानों से समारोह को यादगार बना दिया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
