
रांची/गिरिडीह। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री तथा गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार तड़के हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण निधन हो गया। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया,
जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता थे और राज्य सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
अपने सरल, सहज और जनसरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के कारण वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन को झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है ।सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से विश्वकर्मा समाज सहित पूरे झारखंड में शोक व्याप्त है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

