• Sun. Sep 6th, 2026

Saraikela : बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 5, 2026
crescent ad
सरायकेला: बालक मध्य विद्यालय, सरायकेला में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से शनिवार को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन कुo सिन्हा सहित शिक्षक अनिल मिश्रा, रीना शेट्टी, मौसमी मन्ना एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के सम्मान और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कंचन सिन्हा ने विद्यार्थियों को अच्छी बातें, अच्छे संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक सीख दी।
उन्होंने बच्चों को हमेशा अपने शिक्षकों और माता-पिता का सम्मान करने तथा ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद विद्यालय में केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनाई गईं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने गाना गाकर और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण उत्साह और खुशी से भर गया।
इस प्रकार शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हंसी-खुशी, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *