• Sun. Sep 6th, 2026

Adityapur : शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा का संदेश,अजाइल लर्निंग में मनाया गया शिक्षक दिवस, जरूरतमंद बच्चों के बीच पुस्तक एवं पठन सामग्री का वितरण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  रोड नंबर-32 स्थित अजाइल लर्निंग में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं पर्यावरणविद् इंजीनियर अमरेश सर तथा श्वेता सिंह मैम ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन, सच्चाई और निष्ठा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना चाहिए। सही दिशा में की गई मेहनत ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पुस्तकें एवं अन्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवन की सफलता का आधार बताया। मौके पर मयंक, आयुष, अभिज्ञान, तमन्ना, अंकिता, निलेश, खुशबू, जोशिता, सौम्या, दिव्या, स्नेहल, रिशु, हर्षिता, अभि, अक्षरा, बृस्ति, दीप्ति, अन्या, अनन्या, मोहित, शिवानी, आदित्य, शिव्यांश, श्वेता तिवारी, कशिश, श्रेया, अंकुर, सत्यम, करण, देवयांश, ऋषभ, दिव्यांशु, दीक्षा, मनीष एवं सृष्टि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शिक्षक दिवस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का भी संदेश दिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *