
आदित्यपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव अजय सिंह को उनके समर्थक युवाओं ने राजनीतिक गुरु के रूप में सम्मानित किया।
इस दौरान युवाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अजय सिंह ने केक काटकर सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में अजय सिंह ने कहा कि कई युवा पिछले दस वर्षों से उनके साथ जुड़े हुए हैं और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने, अपने क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ज्ञान सबसे बड़ी शक्ति है और शिक्षित युवा समाज तथा राजनीति में बेहतर नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं। अजय सिंह ने कहा कि उनके लिए सभी युवा समान हैं और वे बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के सभी के साथ खड़े रहते हैं। इस अवसर पर खुर्शीद आलम, दीपक महतो, कुंदन राय, अशोक शाह, राजा बावरी, आकाश यादव, रामचंद्र चाकी, संजय दास
और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
