
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार को महत्वपूर्ण त्योहार भगवान कृष्ण का जन्मदिन के अवसर पर जन्माष्टमी के रूप में धुमधाम से मनाया गया। भाद्रो मास की अष्टमी तिथि को यह पर्व पूरे क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से गाँव के दर्जनों नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के मनमोहक बाल स्वरूप में सज-धजकर पहुंचे. बच्चों के परिधान, मोर मुकुट, बांसुरी और उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने गाँव में मौजूद ग्रामीणों का दिल जीत लिया.बहरागोड़ा के प्रमुख मंदिर रसिक जीवन बेंन्दा, चड़कमारा, मोहनपुर समेत अनेक हरि मण्डप में इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना किया गया हैं जन्माष्टमी के अवसर पर बहरागोड़ा बाजारों में भी खूब रौनक दिखाई दी। लोग भगवान कृष्ण की पोशाकें और अन्य पूजन सामग्री खरीदने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ दिखे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
