• Fri. Sep 4th, 2026

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा,भगवान श्री कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की सबसे बड़ी प्रेरणा: चम्पाई सोरेन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 4, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण समिति, श्रीकृष्णनगर आदित्यपुर-2 के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज उल्लास, भक्तिभाव और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा.​समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनका इतिहास न्याय की स्थापना और अन्याय के दमन का सर्वोत्तम मार्ग दिखाता है.
जब-जब समाज में अन्याय शक्तिशाली हुआ, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी नीति, समझदारी और रणकौशल से उसे नियंत्रित किया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी समाज और देश को मजबूत करने के लिए हमें भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चलना होगा. चाहे आदिवासी हों अथवा दलित, हर वर्ग को साथ लेकर ही एक समतामूलक व सशक्त समाज का निर्माण संभव है.
​आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं. जब समाज एक साथ बैठता और पूजा-अर्चना करता है,
तो आपसी भाईचारा और प्रेम प्रगाढ़ होता है. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी लोगों के जीवन के कष्ट दूर करने व सुख-समृद्धि की कामना की.​वहीं, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के आपसी तालमेल की प्रशंसा की और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया. उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान भोजपुरी के गायक राजेश रसिक ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति से भगवान श्री कृष्ण की आराधना की. साथ हीं स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन और नृत्य संगीत कार्यक्रमों के भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई.
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, सिमल सोरेन, पार्षद उतारा प्रधान, पार्षद रिंकी कुमारी, पार्षद संगीता सामड, शिक्षाविद सत्यप्रकाश सुधांशु, अजीत कुमार, मंदिर कमिटी के अध्यक्ष एस एन यादव, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, परमेश्वर प्रधान, सुभाष करुआ, उमेश यादव, आर के सिंह, देव प्रकाश, राजेश यादव, अश्विनी सिंह राहुल यादव सहित मंदिर एवं आयोजन कमेटी के के एल यादव, नगीना प्रसाद पंडित, जितेंद्र पांडेय, संतोष कुमार सिंह, रामाधार सिंह, जय प्रकाश सिंह, सिमरन मेहरा, श्रीकृष्ण सिंह, त्रिपुरारी दूबे, हरेंद्र यादव, मुंशी यादव, सुरेश सिंह, सुरेश यादव, मनीष कुमार, अमरजीत कुमार, विकास कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *