• Thu. Sep 3rd, 2026

कल मध्य रात्रि को होगा भगवान श्री कृष्ण की पूजा,मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

admin's avatar

Byadmin

Sep 3, 2026
crescent ad

 

सरायकेला: – सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर मे भक्तिभाव से जन्माष्टमी पूजा सह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वावधान में किया जा रहा है. प्रतिवर्ष की भांति श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में पूजा पंडाल बनाया गया है जहां श्रीकृष्ण के बाल प्रतिमा की शुक्रवार मध्य रात्रि को पूजा अर्चना होगी. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पूरा क्षेत्र हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की…, नंद के आनंद भयो… व श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा… के जयघोष से गूंज उठता है. इसके साथ भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीला से संबंधित विभिन्न प्रतिमा स्थापित कर देवसभा बनाया जा रहा है. शुक्रवार की रात भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ शनिवार की सुबह विशेष पूजा-अर्चना होगी जिसमें आसपास व दूरदराज के क्षेत्रों से सैकड़ों भक्त श्रद्धालु मंदिर पहुंच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते है. ऐसी मान्यता है कि जन्माष्टमी के अवसर पर व्रत रखने से व्रतियों की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. जानकारी हो क्षेत्रीय गौड़ समाज द्वारा वर्ष 2007 से भव्य रूप से जन्माष्टमी पूजा सह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

 

शनिवार को होगा जन्माष्टमी मेला का शुभारंभ

 

जगन्नाथपुर के श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में शनिवार शाम को जन्माष्टमी मेला का शुभारंभ होगा. मेला में सभी वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन का साधन उपलब्ध है. जन्माष्टमी पूजा सह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन में क्षेत्रीय गौड़ समाज के सभी पदाधिकारी व सदस्यों समेत स्थानीय लोगों का योगदान सराहनीय है.

 

 

4 सितंबर शुक्रवार:शाम 6 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन,

रात 9 बजे से श्रीकृष्ण जन्म पूजा आरंभ

 

5 सितंबर शनिवार: सुबह 7 बजे से कृष्ण पूजा प्रारंभ,

शाम 6 बजे नंदोत्सव सह जन्माष्टमी मेला का उद्घाटन,

शाम 7 बजे मेधावी छात्र छात्राओं व गुरुओं का सम्मान

 

6 सितंबर सुबह 7 बजे से श्रीकृष्ण पूजा,शाम 7 बजे से मटकी फोड़ प्रतियोगिता

प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ रात 10 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजित होगा।

 

अध्यक्ष- नागेश्वर प्रधान,कार्यकारी अध्यक्ष- कृष्ण कुमार प्रधान,सचिव-हेमसागर प्रधान,कोषाध्यक्ष- जगन्नाथ प्रधान,प्रवक्ता- उमाकांत प्रधान,देवीदत्त प्रधान,भरत प्रधान,उपाध्यक्ष-विष्णु प्रधान,संजय प्रधान,तरुण प्रधान,जहरलाल प्रधान,अजीत प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,उपसचिव-गोपीनाथ प्रधान,अर्जुन प्रधान,यशवंत प्रधान,प्रकाश,आशुतोष, आशीष प्रधान एवं सलाहकार समिति में रामनाथ होता,कुलदेव प्रधान,भैरव प्रधान,मकरध्वज प्रधान, शम्भूनाथ प्रधान,सहदेव प्रधान,बलदेव प्रधान,हरिश्चन्द्र प्रधान,तिथो प्रधान,सूर्य प्रधान,विजय प्रधान व कुथलु प्रधान समेत अन्य शामिल है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *