
सरायकेला : राज्य में विगत तीन दिनों से लगातार दिन-रात हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों में उफान है और चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8:00 बजे तक चांडिल डैम का जलस्तर *179.84 मीटर* तक पहुंच गया था, जो अब बढ़कर *180 RL* तक पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं।
*डैम से पानी निकासी का विवरण (01.09.2026, सुबह 8 बजे तक) -*
– *जलस्तर :* 179.84 मीटर (अब 180 RL)
– *रेडियल गेट डिस्चार्ज :* 933.62 क्यूमेक्स (13 गेट खुले)
– *रिवर स्लूइस डिस्चार्ज :* 4.42 क्यूमेक्स
– *इमरजेंसी स्लूइस डिस्चार्ज :* 117.54 क्यूमेक्स
– *कुल रिवर डिस्चार्ज :* 1055.58 क्यूमेक्स
– *कैनाल डिस्चार्ज :* 15.61 क्यूमेक्स
– *डैम का कुल डिस्चार्ज :* 1071.19 क्यूमेक्स
– *स्टोरेज :* 462.88 MCM
लगातार पानी छोड़े जाने से सुवर्णरेखा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। प्रशासन ने निचले इलाकों और डैम के आसपास बसे विस्थापित गांवों में अलर्ट जारी किया है। विस्थापित गांवों में पानी घुसने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है।
इधर विस्थापित नेता लगातार 180 RL तक जलस्तर रखने का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि कई विस्थापित परिवारों को अभी तक पूरा मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिला है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
