
सरायकेला। झारखंड प्रदेश फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रमंडल संयोजक एवं जिला अध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में पीडीएस दुकानदारों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दुकानदारों ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत पिछले 13 माह से कमीशन का भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही कोरोना काल से जिला आपूर्ति कार्यालय में लंबित कमीशन राशि के भुगतान की भी मांग की गई। फेडरेशन ने डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद स्टॉक एवं सेल रजिस्टर रखने की अनिवार्यता समाप्त करने, ई-पॉस मशीनों में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर कर वितरण व्यवस्था सुचारू बनाने तथा जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई।
खरसावां के दिवंगत दुकानदार कर्म सिंह बोदरा के परिजनों को आर्थिक सहायता देने तथा रिक्त दुकानों पर नई नियुक्ति करने की भी मांग की गई। फूलकांत झा ने कहा कि पीडीएस दुकानदार सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,
लेकिन लंबित भुगतान और तकनीकी समस्याओं से वे परेशान हैं। धरना में देव प्रकाश देवता, मनबोध शर्मा, अशोक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में दुकानदार और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
