• Mon. Aug 31st, 2026

Jamshedpur : ठक्कर बाबा क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 31, 2026
crescent ad
जमशेदपुर। कदमा धादकिडीह स्थित ठक्कर बाबा क्लब की ओर से आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ सोमवार को भूमि पूजन के साथ किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक एवं झामुमो नेता गणेश महाली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं,
बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने ठक्कर बाबा क्लब एवं पूजा समिति के सभी सदस्यों को आगामी दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा समिति के शंकर रेड्डी, कुंदन सिंह, सागर मुखी सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के साथ ही पूजा पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियों का कार्य भी प्रारंभ हो गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *