• Mon. Aug 31st, 2026

जमशेदपुर : गोविंदपुर अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध* *सड़क हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन, मरम्मत नहीं हुई तो जनआंदोलन की चेतावनी*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 31, 2026
crescent ad
जमशेदपुर : गोविंदपुर अन्ना चौक के समीप जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में पौधे लगाकर प्रशासन और औद्योगिक कंपनियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि अन्ना चौक और आसपास की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। गहरे गड्ढों और जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। ताजा हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए।
मौके पर डॉ. परितोष सिंह ने प्रशासन और औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जेमको चौक से अन्ना चौक तक कई बड़ी कंपनियां कार्यरत हैं, लेकिन सड़क की बदहाली को लेकर किसी ने गंभीर पहल नहीं की है। खराब सड़क और जलजमाव के कारण आम लोग रोजाना जोखिम उठाने को मजबूर हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो क्षेत्र in की जनता के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा और औद्योगिक क्षेत्र की आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।
विरोध प्रदर्शन में जम्मी भास्कर, पिंकी सिंह, रमन सिंह, राजबान सिंह, गोविंदा लोहरा, इंद्रजीत सिंह, दिनेश सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *