• Mon. Aug 31st, 2026

saraykela : टेंपो चालक संघ की बैठक, डब्लू मार्डी फिर बने अध्यक्ष ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 31, 2026
crescent ad
सरायकेला : नीमडीह वन विभाग विश्रामागृह परिसर में नीमडीह मंडल टेंपो संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चांडिल अनुमंडल टेंपो संघ के अध्यक्ष आकाश महतो ने की। वहीं जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शामिल हुए।
बैठक में टेंपो चालकों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती, चालक हितों और संघ को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान चालकों ने अपनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखने के साथ-साथ एकजुट होकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक के उपरांत नीमडीह मंडल टेंपो संघ की नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कमेटी में डब्लू मार्डी को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं झोंटु नाग को सचिव, प्रकाश दास को सह सचिव, मिलन कर्मकार एवं दुलाल सिंह सरदार को उपाध्यक्ष बनाया गया।
सृष्टिधर महतो को कोषाध्यक्ष तथा सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा संघ के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। नई कमेटी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टेंपो चालक रोजाना आम लोगों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में चालकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनके हितों की रक्षा करना संघ की जिम्मेदारी है। नई कमेटी से उम्मीद जताई गई कि वह चालकों की समस्याओं को संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेगी।
सदस्यों ने संगठन में आपसी एकजुटता बनाए रखने और संघ को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
बैठक में चौका मंडल टेंपो संघ के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, नवीन महंती, संजय गोप, लम्बोदर प्रमाणिक, धीरेन्द्र महतो, गांधी महतो, विष्णु कुम्हार, मंगल मोदी, बुद्धेश्वर प्रमाणिक, विष्णु योगी समेत बड़ी संख्या में टेंपो चालक उपस्थित रहे

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *