
जमशेदपुर । भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर मुंडा ने टाटानगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी 2 अक्टूबर को संगठन के चाईबासा मे आठवें महाधिवेशन के आयोजन की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि इस महाधिवेशन में मुख्य रूप से ए. राजू और सांसद पप्पू यादव के शामिल होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंटक हमेशा से मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने सभी संगठित और असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों से एक मंच पर एकजुट होने का आह्वान किया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुंडा ने स्पष्ट किया कि यदि सभी मजदूर एक मंच पर आ जाते हैं, तो उनके हितों की रक्षा करना और भी आसान हो जाएगा, जिससे उन्हें उनके पूरे हक और अधिकार दिलाने में अधिक सुविधा होगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
