
चक्रधरपुर। सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित लक्ष्मी सुरभी संस्था ने अपने 19वें वर्षगांठ को सेवा कार्य के रूप में मनाया। इस अवसर पर गुरुवार को चक्रधरपुर शहर से सटे पदमपुर पंचायत के सिरकासाई स्थित कमला नेहरू कुष्ठ आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शंभू कुमार एवं अन्य सहयोगियों ने आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच फल, बिस्कुट, चॉकलेट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। संस्था के सदस्यों को अपने बीच पाकर आश्रम के लोगों ने खुशी जाहिर की। मौके पर सचिव राजेंद्र प्रसाद ने संस्था के उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से संस्था निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर के अलावा आज ही के दिन जमशेदपुर जैसे बड़े शहर में भी हमारी संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अत्यंत खुशी की बात है कि संस्था को सभी का स्नेह व सहयोग प्रदान हो रहा है। वहीं, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शंभू कुमार ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संस्था के प्रेरणादायक सफर को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर कमला नेहरू आश्रम के अनातू पूर्ति, चंपा पूर्ति सहित स्थानीय लोग एवं संस्था के सदस्य मौजूद थे।
*स्थानीय लोगों की समस्याओं से हुए अवगत,समाधान का दिया आश्वासन*

सिरकासाई स्थित कमला नेहरू कुष्ठ आश्रम में लक्ष्मी सुरभी संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शंभू कुमार एवं अन्य सदस्यों ने आश्रमवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने बताया कि आश्रम परिसर में सामुदायिक शौचालय नहीं होने से काफी परेशानी होती है। विशेषकर महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। लोगों ने आश्रम तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क की व्यवस्था कराने की भी मांग की। इस पर राजेंद्र प्रसाद ने मौके पर ही तत्काल नगर परिषद अध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव को फोन कर समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की। वहीं सन्नी उरांव ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने विधायक को आवेदन सौंपने का भी निर्णय लिया। वहीं संस्था के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि संस्था की टीम समय-समय पर आश्रम पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करते रहेंगे,ताकि लोगों की समस्याएं जल्द से जल्द दूर हो सके।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
