• Tue. Aug 25th, 2026

सरायकेला : चांडिल में 10 Mile Stone होटल में कारोबारी हत्याकांड में 4 जमीन कारोबारी हिरासत में, जमीन विवाद समेत कई एंगल पर जांच* *3.5 एकड़ बंदोबस्ती जमीन और ‘जाताल बाबा’ पूजा स्थल विवाद से जुड़ रहे तार, मृतक के गणेश सिंह गिरोह से जुड़े होने की भी चर्चा*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 25, 2026
crescent ad
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित 10 Mile Stone होटल परिसर में जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार जमीन कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हिरासत में लिए गए लोगों के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

*3.5 एकड़ जमीन विवाद बना जांच का केंद्र*

सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड के तार आसनबनी स्थित करीब 3.5 एकड़ बंदोबस्ती जमीन से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर आदिवासी समुदाय का पौराणिक पूजा स्थल ‘जाताल बाबा’ स्थित है।
आरोप है कि 29 जुलाई 2025 को जमशेदपुर के कारोबारी तनेजा की कंपनी के प्रबंधक वी.एन. तिवारी द्वारा उक्त जमीन पर जबरन अतिक्रमण का प्रयास किया गया था, जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया था। इसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस अब इस पुराने विवाद और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।

*गिरोह से जुड़े होने की भी चर्चा*

सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि मृतक  निखार सबलोक का संबंध गणेश सिंह गिरोह से बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना के बाद सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में पुलिस टीम हर एंगल पर जांच कर रही है। चांडिल SDPO शिव प्रकाश कुमार और थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद से चांडिल-जमशेदपुर के कारोबारी और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed