
सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंडा पंचायत के गुंडा रेलवे स्टेशन बस्ती में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। एक तरफ बरसात दूसरी ओर दोपहर करीब 12:30 बजे पानी से भरी सोलर जलमीनार की टंकी अचानक एक घर पर गिर गई।
जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। घर में बंधी बकरी भी बाल-बाल बच गई।
ग्रामीणों के अनुसार यह सोलर जलमीनार करीब तीन वर्ष पूर्व लगाई गई थी। सोमवार दोपहर पानी से पूरी तरह भरी टंकी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई और सीधे फटीक चंद्र महतो के घर पर जा गिरी।
घर मालिक फटीक चंद्र महतो ने बताया कि मीनार गिरने से पूरा घर ध्वस्त हो गया। घर में रखा चावल, कपड़े, बर्तन समेत सारा सामान पानी में भीगकर खराब हो गया। बरसात के इस मौसम में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया है और अब परिवार खुले में रहने को मजबूर है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जलमीनार घटिया सामग्री से बनाई गई थी, इसीलिए 2-3 साल के अंदर ही गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले तक जलमीनार से पूरे दिन-रात पानी लिया गया था और सब ठीक था, लेकिन अचानक गिरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जांच और मुआवजे की मांग घटना के बाद बस्ती में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मांग की है कि ।
ग्रामीणों मांग हे ,घटिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
दोषी संवेदक पर कार्रवाई हो
क्षतिग्रस्त मकान का आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नया आवास दिया जाए
फिलहाल पीड़ित परिवार ने नीमडीह प्रशासन से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
