

दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद भवन में अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ की दिल्ली प्रदेश शाखा की ओर से अमर शहीद रामफल मंडल का 83वां शहादत दिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य लोग, साहित्यकार और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने 1942 के महान स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी रामफल मंडल के जीवन और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा अमर शहीद रामफल मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके और दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर मुख्य आकर्षण पत्रकार एवं साहित्यकार विनोद आनंद द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन रहा, जिनमें बाजपट्टी संग्राम के नायक रामफल मंडल और धानुक चेतना के स्वर शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान पुस्तकों का विमोचन बिहार से आए कई प्रमुख विधायकों और नेताओं द्वारा किया गया, जिसमें आमनौर छपरा के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मंटू सिंह पटेल और दरभंगा के जदयू विधायक ईश्वर मंडल ने बाजपट्टी संग्राम के नायक पुस्तक का विमोचन किया, जबकि वारिसलीगंज की विधायक अनीता कुमारी और कांग्रेस नेता सुबोध मंडल ने धानुक चेतना के स्वर पुस्तक का विमोचन किया।

उपस्थित वक्ताओं ने शहीद रामफल मंडल के जीवन पर आधारित इस अनूठी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए लेखक को बधाई दी और वारिसलीगंज की विधायक अनीता मंडल ने शहीद रामफल मंडल के जीवन व इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की पुरजोर मांग उठाई।
वहीं, शहीद रामफल मंडल के परिवार के लिए अपने निजी खर्च से आवास का निर्माण करवाने वाले पूर्व मंत्री एवं आमनौर विधायक मंटू सिंह पटेल के इस सराहनीय कार्य की सभी ने खुले कंठ से प्रशंसा की तथा शहीदों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए धनुवंशी सेवा संघ के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजदेव मंडल ‘रमन ‘ ने की, जबकि देश भर से पधारे अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारयण मंडल और लखीसराय के जिला अध्यक्ष अजीत राय, ने किया। कार्यक्रम को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालाकांत मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी मंडल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ मंडल, प्रदेश महासचिव अमित मंडल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रोहित मंडल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर मंडल, धानका आदिवासी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल निर्माण, डॉ. अमर मंडल, कुशेश्वर मंडल और संतोष कुमार मंडल सहित हरियाणा एवं राजस्थान से आए सोलंकी धानका और नत्थूराम डाबला ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे दिल्ली के मनीष चौधरी, रीतू चौधरी ने भी अपने सम्बोधन मे इस कार्यक्रम की सराहना की.
कार्यक्रम का कुशल और आकर्षक मंच संचालन विष्णुदेव मंडल एवं राजू मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, तथा पिंकी मंडल ने अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति और सांस्कृतिक स्वर लहरियां बिखेर कर पूरे कार्यक्रम में एक विशेष समां बांध दिया, जिससे पूरा सभागार देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रवण मंडल, बिनय मंडल, बालचंद्र मंडल, बैजू मंडल, अखिलेश मंडल, बिहार से आयी रीतू मंडल (राष्ट्रीय महिला सेल की अध्य्क्ष ), कुशेश्वर मंडल,सहित कई महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग सराहनीय रहा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
