
चाईबासा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के नवगठित बूथ संख्या-105, मतदान केन्द्र – श्री मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय, चाईबासा में प्रारूप मतदाता सूची का बीएलओ मनीषा दास की उपस्थिति में विधिवत प्रकाशन किया गया।
कार्यक्रम में बीएलए-दो त्रिशानु राय भी उपस्थित रहे तथा मतदाता सूची का अवलोकन कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सूची की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।बीएलए-दो त्रिशानु राय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार से जुड़ी हुई है। इसलिए सभी नागरिक अपने नाम की जांच अवश्य करें तथा आवश्यकता होने पर फॉर्म-6 के माध्यम से नया नाम जोड़ने, फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने एवं फॉर्म-8 के माध्यम से त्रुटि सुधार कराने की प्रक्रिया का लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम, पता एवं अन्य विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो अथवा किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वे निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करें। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस अवधि में पात्र मतदाता अपने मतदाता संबंधी सभी आवश्यक संशोधन निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से करा सकते है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह बीएलओ स्वयंसेवक निर्मल चंद्र त्रिपाठी , बीएलओ पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह, स्थानीय निवासी धीरज अग्रवाल, नितीन अग्रवाल, शिक्षक अरुण प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक जहाँगीर आलम आदि मौजूद थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
