• Wed. Aug 5th, 2026

कुल्टी – बराकर सब ट्रैफिक विभाग ने बराकर मदर मेरी हाई स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 5, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बराकर सब ट्रैफिक विभाग ने बराकर मदर मेरी हाई स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया । इस संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है ।

जिसके तहत ट्रैफिक विभाग के डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर बराकर सब ट्रैफिक गार्ड द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का पालन किया जा रहा है । इस दौरान मंगलवार को हॉस्पिटल रोड स्थित बराकर मदर मेरी हाई स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओ की मौजूदगी में जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बिस्तार पूर्वक समझाया गया तथा इसकी अवहेलना करने पर इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया ।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व बराकर सब ट्रैफिक विभाग के ओसी विनय लायक ने किया । इस दौरान स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में अपने घरों में बताने को कहा गया । ट्रैफिक अधिकारी ने बताया कि वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करें एयर फोन लगाकर वाहन ना चलाएं नशा आदि का सेवन करके ड्राइविंग ना करें और सड़कों पर लगे सिग्नल पर ध्यान दें और वाहन धीमी गति से चलाए ।

इस संबंध में बराकर सब ट्रैफिक विभाग के ओसी विनय लायक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर तथा ट्रैफिक विभाग के डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है । जिसके तहत आज छात्रों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया गया ।

उन्हें अपने परिजनों तथा परिचितों को भी जागरूक करने को कहा गया । इस अवसर पर बराकर मदर मैरी हाई स्कूल के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाला सचिन उत्सव दुधानी प्रधान शिक्षक पूर्णेन्दु सर्कल सहायक प्रधान शिक्षक समीरन मंडल शिक्षक डोली सेठ उज्जवल मंडल रश्मि बोस रूपा साव सीमा साव सुभाषित मंडल ईशानी घोष सहित अन्य स्कूल के कर्मी मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *