• Wed. Aug 5th, 2026

Gamhariya : स्वर सम्राट किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर गम्हरिया में सांस्कृतिक संध्या

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 5, 2026
crescent ad
गम्हरिया। स्वर सम्राट एवं महान पार्श्वगायक स्वर्गीय किशोर कुमार की 97वीं जयंती के अवसर पर भारती विविध कला मंदिर, गम्हरिया के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में इंटक के जिला अध्यक्ष एवं गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान आयोजकों ने मुख्य अतिथि अनिल ठाकुर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं इंटक जिला महासचिव राजू रजक को भी बुके देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अनिल ठाकुर ने कहा कि किशोर कुमार भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर हैं।
उनकी मधुर आवाज और सदाबहार गीत आज भी हर आयु वर्ग के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि महान कलाकारों की जयंती मनाने से नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और कला से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में इंटक महिला जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, उर्मिला देवी मंडल, संजीव कुमार दास, अर्जुन दास, कोसा अध्यक्ष अर्जुन दास तथा छोटा गम्हरिया वार्ड पार्षद अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलाकारों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके सदाबहार गीतों से पूरा सभागार गूंज उठा। उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर सम्राट किशोर कुमार को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगीत योगदान को नमन किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *